केन्द्रीय विद्यालय अलीगंज में चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

Jan 24 2023

केन्द्रीय विद्यालय अलीगंज में चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

लखनऊ। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर सोमवार को लखनऊ के अलीगंज स्थित केंद्रीय विद्यालय में पराक्रम दिवस के रूप में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उदघाटन केन्द्रीय विद्यालय संगठन लखनऊ संभाग की सहायक आयुक्त  प्रीति सक्सेना द्वारा दीप प्रज्वलन कर शुरू किया गया। इस प्रतियोगिता में 17 विभिन्न विद्यालयों के 100 छात्रों ने प्रतिभागिता की। जिसमें मुख्य रूप से जिले के राज्य बोर्ड के समीपवर्ती विद्यालयों और विभिन्न सी.बी.एस.ई. विद्यालयों से 70 छात्रों को आमंत्रित किया गया था। 
इस प्रतियोगिता में 10 प्रतिभागी नवोदय विद्यालय से एवं 20 छात्र अन्य दो केन्द्रीय विद्यालय व नोडल विद्यालय अलीगंज के रहे। प्रतियोगिता के प्रथम पांच विजेता इस प्रकार रहे।
1.साक्षी सिंह ,आर.एल.बी.सेक्टर-14 2.प्रियंका, के.वि.अलीगंज, लखनऊ
3.शरीक सिद्दीकी,जवाहर नवोदय विद्यालय 4.शिवम सुन्दरम यादव, जवाहर नवोदय विद्यालय
5.लक्ष्मी मौर्या, आर.एल.बी.सेक्टर-14

इन विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रीय महत्त्व के विषयों पर आधारित पुस्तकों के एक सेट एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रधानमन्त्री द्वारा लिखित पुस्तक एवं डिजिटल प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। विद्यालय की प्राचार्या संगीता यादव ने विद्यार्थियों को चित्रकला के माध्यम से पुस्तक से प्राप्त शिक्षाओं को जीवन में उतरने के लिए प्रोत्साहित किया।